आज का राशिलफल: 29 सितंबर 2025
मेष राशिफल
व्यवसाय में प्रगति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी तथा परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
वृषभ राशिफल
घर में मेहमानों का आगमन खुशी लेकर आएगा। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और न्याय से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे।
मिथुन राशिफल
रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। जोखिमपूर्ण और जमानत से जुड़े कार्यों से दूर रहें। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
कर्क राशिफल
संपत्ति की खरीदारी संभव है। किसी बड़े राजनेता से संपर्क स्थापित होगा। परिवार के साथ मनोरंजन और खुशी भरे क्षण बिताएंगे।
सिंह राशिफल
आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।
कन्या राशिफल
जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कारोबार में तकनीकी अड़चनें परेशानी ला सकती हैं। प्रॉपर्टी को लेकर पारिवारिक विवाद बढ़ने की संभावना है।
तुला राशिफल
खर्चों की अधिकता रहेगी। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। धर्म और कर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक टैरो राशिफल
हर किसी पर आसानी से भरोसा करने से बचें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। भाइयों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।
धनु राशिफल
मनचाही इच्छाएं पूरी होंगी। सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे। धन आगमन के योग हैं। भूमि और संपत्ति से जुड़े कार्य सफल होंगे।
मकर राशिफल
सोच और परिणामों में अंतर रहेगा। निजी जीवन की समस्याएं मनोबल कमजोर कर सकती हैं। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। न्याय संबंधी मामलों में औसत परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशिफल
दूसरों के विवादों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कानूनी मामलों में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। किसी परिजन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।
मीन राशिफल
पारिवारिक समस्याओं से तनाव बढ़ेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं। राजनीति में संपर्क बढ़ेगा और किसी अधिकारी से मनचाहा काम निकलवा पाएंगे।
ज्योतिष- पं अनीश तिवारी
संपर्क सूत्र- 9792373717
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
