Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

आज का राशिलफलः 19 अक्टूबर 2025



मेष राशिफल 

तेज गति से चलते कार्यों में अवरोध महसूस करेंगे। भावनात्मक संबंधों से अपेक्षाओं का दबाव रहेगा। मुलाकात से तनाव दूर होंगे। खर्चो पर नियंत्रण करना मुश्किल रहेगा। तात्कालिक आवश्यकता के लिए उधार लेना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल

अनुसंधान और ज्ञान से जुड़े कार्य में रुचि बढ़ेगी। संबंधित संसाधनों पर धन खर्च हो सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के मनभावन प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मन को अति महत्वाकांक्षा से बचाना होगा ।

मिथुन राशिफल

नियमित आय के अतिरिक्त धन उपार्जन के नये रास्ते खुल सकने की सम्भावना बन रही है। प्रयास करने होंगे। दूसरों को सम्मान देकर सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवहार में मधुरता रखनी होगी। मित्रों का साथ पुरानी स्मृतियों से जोडेगा ।

कर्क राशिफल 

छोटी सफलताओं से आत्मविश्वास बढ़ावा महसूस करेंगे। दूसरे लोग आपकी कार्य प्रणाली की नकल कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशिफल

तर्कशक्ति से विरोधियों को पीछे हटने के लिए मजबूर करेंगे। स्थिर धन संपदा संबंधी कार्यों में आपका पक्ष मजबूत होगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। प्रशासनिक कार्यों में राज्य पक्ष की मदद मिलेगी।

कन्या राशिफल 

व्यवस्था परिवर्तन से लाभान्वित होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी लोग आपका अनुसरण करेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आकस्मिक यात्रा योग बन रहे हैं। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे के प्रति सकारात्मक रुख रहेगा।

तुला राशिफल 

फैसलों में देरी करना आर्थिक तौर पर समस्या में डाल सकता है। विरोधी स्थिति का फायदा उठाना चाहेंगे। प्रेम संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी। व्यापार में सामूहिक निर्णय ज्यादा फायदेमंद रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल

प्रकृति के समीप जाने का अवसर मिलेगा। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलने से आर्थिक तनाव कम होंगे। न्यायालय से जुड़े प्रकरणों में आपका पक्ष मजबूत होगा। भाई बहनों को उनके कार्यों में सहयोग देना पड़ सकता है।

धनु राशिफल

वर्चस्व में वृद्धि होगी। नई कार्य पद्धति सीखने के मौके मिलेंगे। माता-पिता से बातचीत में विनम्र रहना होगा। कार्यस्थल में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। व्यावसायिक यात्रा के द्वारा व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं।

मकर राशिफल 

व्यापारिक बातचीत में दूसरों को अपनी बात पहले कहने दे। धैर्य रखने का लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। परिवार को समय देना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ की संभावना बन रही है।

कुंभ राशिफल

स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को अधिक परिश्रम से गुजरना पड़ सकता है। थोड़े तनाव की स्थितियां भी बनेगी एक दूसरे की बात पर भरोसा करना होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। नए लोगों पर भरोसा करने से बचे ।

मीन राशिफल 

किसी खास कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। साझेदारों से कुछ मुद्दों पर असहमतियां खड़ी हो सकती हैं। सहनशीलता दिखानी होगी। संतान कि सफलता प्रसन्नता देगी। साथ में उनको लेकर खर्च भी बढ़ सकते हैं।



❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact