Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बिहार में 53 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान



लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एनडीए के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में 53 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि बिहार में हमारी पार्टी की स्थिति बहुत मजबूत है। हमारे कार्यकर्ता काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। राजग से सीटें मांगी गई थीं, लेकिन हमारे हिस्से में एक भी सीट नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए 53 प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं, जबकि कुल 153 सीट पर पार्टी मैदान में प्रत्याशी उतारेगी। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गठबंधन धर्म न निभाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अब अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। हम एक मोर्चा बनाएंगे और सभी 153 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पहले चरण की 53 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि अभी हमारी पार्टी ने 53 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, आगे चलकर और प्रत्याशी चुनाव में उतरेंगे। हमारी भाजपा से बातचीत हुई थी। प्रदेश नेतृत्व के गलत फीडबैक के कारण हमको सीटें नहीं मिली हैं। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना होगा। ये लोग कम से कम 50 सीटों पर हारेंगे। हम लोग एक मोर्चा बना रहे हैं। उसकी भी लगभग बातचीत हो चुकी है, जो जल्द घोषित होगा।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने सीट शेयरिंग फाइनल कर दिया है। इस फॉर्मूले के तहत भाजपा और जद(यू) 101-101 सीटों, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों, जबकि आरएलएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।


❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact