गो-तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना दुबहड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गो-तस्करी में शामिल एक इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना यादव पुत्र स्व. रामसागर निवासी दरामपुर थाना फेफना जनपद बलिया (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित था।
घटना का विवरण
दिनांक 14 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि लगभग 00.17 बजे थाना दुबहड़ पुलिस टीम द्वारा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर जनेश्वर मिश्र सेतु जाने वाले मार्ग के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार ने रुकने के संकेत पर पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया।
पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाश ने दोबारा गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश अशोक यादव उर्फ मुन्ना यादव के बाएँ पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया।
अपराधिक पृष्ठभूमि
पूछताछ में बदमाश ने बताया कि उसने अपने साथियों विशाल यादव पुत्र सुनील यादव निवासी सिकरिया कला थाना गड़वार बलिया तथा कमलेश यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी निहोरानगर नई बस्ती कोतवाली बलिया के साथ मिलकर 10 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 1 बजे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पुलिया के पास मैजिक वाहन से गायों को वध के लिए बिहार ले जाने का प्रयास किया था। उस दौरान कोतवाली पुलिस ने उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि वह मौके से फरार हो गया था।
घायल बदमाश का उपचार सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।
बरामदगी
गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा .12 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, तथा एक स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
