सिकंदरपुर पुलिस ने हिन्दू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वाले को पकड़ा
सिकन्दरपुर, बलिया। स्थानीय पुलिस ने हिन्दू देवी-देवताओं पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बलिया जिले में की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विष्णु शंकर उर्फ गोलू (24 वर्ष) ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर भगवान श्रीराम और भगवान परशुराम के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था। वह हड़सर, थाना सिकंदरपुर का निवासी है।
वादी द्वारा 31 अक्टूबर 2025 को इस संबंध में तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर थाना सिकंदरपुर में मु.अ.सं. 331/2025 धारा 299 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर, उपनिरीक्षक रामसकल यादव और कांस्टेबल अविनाश चौधरी की टीम ने 01 नवंबर 2025 को आरोपी को बंशी बाजार चट्टी से गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल व क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया की टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
