तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर चट्टी के समीप मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पंदह निवासी प्रमोद कुमार राय (35) पुत्र रामसिंगर राय तथा अनंत राय (49) पुत्र अवधेश राय किसी कार्यक्रम में शामिल होकर फेफना-गड़वार मार्ग से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे चांदपुर चट्टी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार आई-10 कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर गड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर-परिवार में करुण क्रंदन और चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।


