Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

एन.एम. गर्ल्स इंटर कॉलेज में भावुक माहौल के बीच सम्पन्न हुआ 12वीं छात्राओं का विदाई समारोह

 



सिकन्दरपुर, बलिया। एन.एम. गर्ल्स इंटर कॉलेज, सिकन्दरपुर में मंगलवार को कक्षा 12वीं की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय से विदा हो रही छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना और विद्यालय में बिताए गए स्मरणीय पलों को साझा करना रहा। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के मैनेजिंग इंचार्ज नजरूलबारी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कक्षा 12वीं की शिक्षा छात्राओं के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ होती है। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास, परिश्रम और संस्कारों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया तथा आगे की पढ़ाई में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।



विद्यालय के प्रिंसिपल सन्तोष शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एन.एम. गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं अनुशासन, संस्कार और प्रतिभा की मिसाल हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर छात्राएं समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान कनिष्ठ कक्षाओं की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें गीत, नृत्य और भावनात्मक भाषण शामिल रहे। विदाई गीत के समय वातावरण भावुक हो गया और कई छात्राओं की आंखें नम हो गईं। समारोह के अंत में कक्षा 12वीं की छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दयानंद प्रसाद, सनाउल्लाह, घनश्याम प्रसाद, जितेंद्र, इरशाद, गौहर खान, गजेंद्र बहादुर, एहसानुल्लाह, राजेश राय, मनोहर, आशीष, सैफ, फरदीन, मुन्तहा, अफान, सोहराब आदि मौजूद रहे। संचालन इजना और सुहाना ने संयुक्त रूप से किया।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact