पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में परेड की ली गयी सलामी
पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में परेड की ली गयी सलामी
शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़
अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल
जवानों को आपात स्थिति से निपटने हेतु दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कराया गया अभ्यास
बलिया। पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया ओमवीर सिंह द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन जनपद बलिया में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त रिक्रूट आरक्षियों/कर्मचारी एवं अधिकारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए सुझाव दिये गये । इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री राम बेलास, आरटीसी प्रभारी निरीक्षक अमरजीत यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें ।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।





