Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, 60 रुपए बढ़ गए दाम



अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब आटवें दिन में प्रवेश कर रहा है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार, 7 मार्च से वृद्धि कर दी गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी आज से 115 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे व्यवसायों पर असर पड़ेगा। 

एएनआई के सूत्रों के मुताबिक यह बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च यानी आज से लागू हो जाएंगी। देश की राजधानी दिल्ली में अभी घरेलू गैस की कीमत 863 रुपए थी, जो कि इस वृद्धि के बाद बढ़कर 913 रुपए हो गई है। वहीं, राजधानी में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1883 रुपए और मुंबई में 1835 रुपए होगी।

एलपीजी के लिए भारत मुख्यतः सऊदी अरब समेत अन्य देशों पर निर्भर है। युद्ध की स्थिति में होर्मुज स्ट्रेट पर खतरनाक स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह से भारत की गैस सप्लाई भी रुकी हुई है। इस समस्या से निपटने और भारत में एलपीजी के उत्पादन को बढ़ाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने 5 मार्च को निर्देश देते हुए तेल शोधन के दौरान निकली प्रोपेन और ब्यूटेन गैस का इस्तेमाल केवल एलपीजी उत्पादन के लिए करने को कहा था। दरअसल, एलपीजी प्रोपेन और ब्यूटेन गैसों का मिश्रण होता है और देश में इसका उपयोग मुख्य रूप से घरेलू रसोई गैस के रूप में किया जाता है।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact