सिकंदरपुर में न्यू सुदीक्षा अल्ट्रासाउंड का शुभारंभ, डॉ. एस.एन. गुप्ता ने किया उद्घाटन
सिकंदरपुर, बलिया। सिकंदरपुर कस्बे में स्वास्थ्य जांच सुविधाओं की दिशा में एक नई पहल करते हुए गुरुवार को न्यू सुदीक्षा अल्ट्रासाउंड का शुभारंभ किया गया। सेंटर का उद्घाटन चिकित्सक डॉ. एस.एन. गुप्ता ने फीता काटकर किया।
न्यू सुरीक्षा अल्ट्रासाउंड सेंटर राजश्री सिनेमा हॉल के पास बैंक ऑफ इंडिया के सामने, सालिक सेठ के कटरा में स्थापित किया गया है। यहां मरीजों को अल्ट्रासोनोग्राफी (अल्ट्रासाउंड), स्त्री रोग संबंधी जांच, पूरे पेट की जांच (होल एब्डोमेन), ऊपरी पेट की जांच (अपर एब्डोमेन) और ईसीजी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस मौके पर DMLT नरेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के लिए कंप्यूटराइज्ड मशीनों की व्यवस्था की गई है। आधुनिक मशीनों के माध्यम से मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। बताया कि पूर्व में सुदीक्षा पैथोलॉजी सेंटर में हर प्रकार के जांच उपलब्ध रहे हैं। अब इसके साथ-साथ अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
सेंटर के शुरू होने से सिकंदरपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विभिन्न जांच सुविधाओं के लिए सहूलियत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को सुविधा मिल सकेगी।
उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोग एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
