बलिया में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
सिकंदरपुर (बलिया)। पकड़ी थाना क्षेत्र के तेलियान पोखरा के पास बुधवार की सुबह एक 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़ी थाना क्षेत्र के रतसी मेहमापुर निवासी संदीप गुप्ता के 19 वर्षीय पुत्र निशु गुप्ता मंगलवार 16 नवंबर की शाम करीब सात बजे घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुट गए।
इसी बीच बुधवार 17 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे तेलियान पोखरा के पास एक पेड़ से युवक का शव लटका होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। युवक का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
