साइबर ठगी के 35,014 रुपये पीड़िता के खाते में वापस
सिकन्दरपुर (बलिया)। साइबर ठगी की शिकार महिला को सिकंदरपुर पुलिस की तत्परता से राहत मिली है। पुलिस ने धोखाधड़ी कर निकाली गई 35,014 रुपये की धनराशि को होल्ड कराकर पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दिया। रुपये वापस मिलने पर महिला ने बलिया पुलिस और सिकंदरपुर थाना पुलिस के प्रति आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी रीता राय ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 23 मई 2026 को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से धोखाधड़ी कर धनराशि का स्थानांतरण कर लिया गया था।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह के नेतृत्व में सिकंदरपुर थाना की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस की त्वरित विधिक कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी की गई कुल 35,014 रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता मिली।
पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर 2026 को उक्त धनराशि शिकायतकर्ता रीता राय के खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह के नेतृत्व में थाना सिकंदरपुर पुलिस टीम शामिल रही।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
