भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, दो घायल
Ballia: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रसड़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे में मृतकों की पहचान गाजीपुर जिले के सरिया निवासी जयप्रकाश सिंह (40) पुत्र ललन सिंह और रसड़ा क्षेत्र के गौरपुरा निवासी दीपू गुप्ता (20) पुत्र जयप्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है।
घायलों में कुठहन, शादियाबाद (गाजीपुर) निवासी नितेश (17) पुत्र संतोष तथा बबलू (26) पुत्र देव सरण शामिल हैं। डॉक्टरों ने बबलू की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही रसड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
