Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे CM योगी, बांटी राहत सामग्री; बोले- माफिया या तो जेल में होंगे या जहन्नुम में





बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से बलिया पहुंचे और जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सरयू और गंगा नदी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के साथ ही बाढ़ पीड़ितों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सहतवार स्थित गलाफरपुर मौजे में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बलिया सदर, बांसडीह और बैरिया तहसील क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार को 50 किलो की राशन किट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता इस समय बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके शासनकाल में बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत सामग्री तक नहीं मिलती थी और राहत सामग्री के नाम पर लूट होती थी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश में गुंडों और माफिया को संरक्षण मिलता था।

उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ जैसी स्थिति थी, जबकि भाजपा सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिया में भी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास जल्द किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वह पहले ही मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के लिए बलिया आने वाले थे, लेकिन जिले में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने पहले बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचने का निर्णय लिया।

सपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उसके शासनकाल में त्योहारों से पहले उपद्रव की स्थिति पैदा होती थी। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे लोग अब किस मुंह से युवाओं की बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था, जबकि भाजपा सरकार ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में माफिया की कमर टूट चुकी है और अपराध के खिलाफ सरकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि माफिया या तो जेल में होंगे या फिर सीधे जहन्नुम में जाएंगे।


❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact