बलिया में गंगा का जलस्तर खतरा निशान से 2.155 मीटर ऊपर
बलिया। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती क्षेत्रों में चिंता बढ़ा दी है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 2.155 मीटर ऊपर पहुंच गया है। नदी के बढ़ते पानी से किनारे के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। सरयू भी लगातार उफान पर है और उसकी तेज होती धारा ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपदा अथवा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर लोग तत्काल नजदीकी तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम अथवा जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से संपर्क करें। जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9454417979, लैंडलाइन 05498- 220832, 05498-220235 तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
