चाइल्ड एजुकेशन सेंटर एवं एनएमजी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों का किया सम्मान, भेंट किए उपहार
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान
शिक्षक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता: सायरा बानो
चाइल्ड एजुकेशन सेंटर एवं एनएमजी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
सिकंदरपुर, बलिया। स्थानीय चाइल्ड एजुकेशन सेंटर एवं एनएमजी इंटर कॉलेज के प्रांगण में शिक्षक दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में अध्यापक-अध्यापिकाओं ने महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन-वृत्तांत पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान शिक्षक बताया। शिक्षकों ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अनुशासन, ज्ञान और नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए।
चाइल्ड एजुकेशन सेंटर की प्रिंसिपल श्रीमती सायरा बानो ने बच्चों के साथ शिक्षक दिवस मनाया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं।
इस दौरान मैनेजिंग इंचार्ज नजरुल बारी, सनाउल्लाह, अनिल यादव, सैफ अली अंसारी, रियाज अहमद, गौहर खान, घनश्याम प्रसाद, इरशाद, जितेंद्र, अहसानुल्लाह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।









