चाइल्ड एजुकेशन सेंटर में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
सिकन्दरपुर, बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था चाइल्ड एजुकेशन सेंटर के प्रांगण में रक्षाबंधन का पर्व पूरे उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आत्मीयता से सराबोर रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की नन्ही-मुन्नी छात्राओं ने की। छात्राओं ने सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक शेख अहमद अली को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात छात्राओं ने विद्यालय के मैनेजिंग इंचार्ज नजरूलबारी को राखी बांधकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद छात्राओं ने विद्यालय के छात्र भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर प्रबंधक शेख अहमद अली ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और पर्वों के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
वहीं मैनेजिंग इंचार्ज नजरूलबारी ने भी रक्षाबंधन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सम्मान की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल सन्तोष शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।




