मिलाद-उन-नबी को लेकर सिकंदरपुर थाने में शांति समिति की बैठक
सिकंदरपुर, बलिया। मिलाद-उन-नबी के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को सिकंदरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से एडीएम बलिया अनिल कुमार तथा एएसपी बलिया दिनेश कुमार शुक्ला मौजूद रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से मिलाद-उन-नबी का पर्व आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सभी लोग आपसी सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
शांति समिति की बैठक में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में साफ-सफाई, बिजली एवं पेयजल सहित विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। लोगों ने पर्व को देखते हुए इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों के माध्यम से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करा दी जाएंगी।
बैठक में नजरूलबारी, गणेश सोनी, फैजी अंसारी, एकराम, राकेश सिंह, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
