Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

आरबीएल पब्लिक स्कूल में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित













सिकंदरपुर, बलिया। क्षेत्र के जलालीपुराश स्थित आरबीएल पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एमडी डॉ. डी.एस. राय ने ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय परिसर राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों एवं अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की ओर से लगभग तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य, बेहतर प्रदर्शन एवं परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने से उनमें आगे बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह बढ़ता है।

अपने संबोधन में विद्यालय के एमडी डॉ. डी.एस. राय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के महत्व को समझना चाहिए। आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद मिली है। इसलिए हमें अपने देश के प्रति जिम्मेदारियों को समझते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और लगन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और उन्नति के संकल्प के साथ हुआ।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact