Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

चाइल्ड एजुकेशन सेंटर व एनएमजी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस प्रबंधक शेख अहमद अली ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्र में जल्द डीपीएस की स्थापना की घोषणा



सिकंदरपुर, बलिया। स्थानीय चाइल्ड एजुकेशन सेंटर व एनएमजी इंटर कॉलेज के प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक शेख अहमद अली ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।




इस अवसर पर प्रबंधक शेख अहमद अली ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमें अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बहुत जल्द क्षेत्र में दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) की स्थापना की जाएगी, जिससे क्षेत्र के बच्चों को बेहतर एवं आधुनिक शिक्षा का अवसर मिल सके।

विद्यालय के मैनेजिंग इंचार्ज नजरूलबारी ‘बब्लू मास्टर’ ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें और समाज में शिक्षा, अनुशासन तथा भाईचारे को बढ़ावा दें।

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंजता रहा। कार्यक्रम में सैफ अली अंसारी, रेयाज अहमद, मीडिया प्रभारी गौहर खान, अनिल यादव, एहसानुल्लाह, सनाउल्लाह, राजेश राय, आशीष गुप्ता, राधेश्याम, मुख्तार अहमद, विजय शंकर यादव, जितेंद्र कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact