Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

एस. एन. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस










बलिया। सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के मलेजी नवरतनपुर स्थित एस. एन. पब्लिक स्कूल में देशभक्ति, उत्साह और उमंग के वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मुन्ना यादव एवं प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने झंडा गीत, देशभक्ति गीत तथा मनमोहक देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक मुन्ना यादव एवं प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने कक्षा द्वितीय की छात्रा साक्षी जायसवाल, पुत्री संजीत कुमार जायसवाल, तथा यूकेजी के छात्र शिवम कुमार, पुत्र मुकेश कुमार, को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों मेधावी विद्यार्थियों के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने अपने संबोधन में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ-साथ उनमें देशप्रेम, अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी मनीष वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान दैनिक व्यवस्थापक आलोक कुमार सहित धनंजय सेन, प्रेमशंकर, सूरज कुमार, सोनिया मैम, पीयूष यादव, चंद्र प्रकाश यादव, श्रेया यादव, आरती गुप्ता एवं अनु राय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। वहीं मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल देकर सम्मानित किए जाने से अन्य बच्चों में भी बेहतर प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

सम्पूर्ण कार्यक्रम उत्साह, उमंग, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा। अंत में विद्यालय परिसर एक बार फिर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा और सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact