Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

श्रावण मास में 108 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं महागंगा आरती

आयोजक: डा. विजय रंजन

Edited: Santosh Sharma

सिकंदरपुर (बलिया)। श्रावण मास के पावन अवसर पर सिकंदरपुर क्षेत्र में भगवान शिव की विशेष आराधना का आयोजन किया जा रहा है। 10 अगस्त 2026, सोमवार को श्री बाबा अद्भुतनाथ मंदिर, किला का पोखरा, सिकंदरपुर में 108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण, सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं महागंगा आरती का आयोजन होगा।

आयोजन में श्रद्धालु सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजन एवं महारुद्राभिषेक करेंगे। इसके उपरांत महागंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजक भाजपा नेता डा. विजय रंजन के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य श्रावण मास में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना से जोड़ना तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम में महारुद्राभिषेक करने के इच्छुक यजमानों के लिए 07 अगस्त से 09 अगस्त 2026 तक नि:शुल्क पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। आयोजन में शामिल प्रत्येक यजमान को पूजन की समस्त सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यजमानों को अपने घर से केवल पीतल अथवा स्टील की थाली, पनात, बाल्टी एवं गिलास लाने की अपील की गई है।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. विजय रंजन हैं, जबकि धार्मिक अनुष्ठान एवं कर्मकांड आचार्य पं. वेदप्रकाश चौबे ‘पीयूष बाबा’ के निर्देशन में संपन्न होगा।


इच्छुक श्रद्धालु पंजीकरण एवं कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 78602 16003 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact