Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

Ballia: ओवरटेक करते समय सामने से आ रही पिकअप से आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत



सिकन्दरपुर, बलिया। बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग पर खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुवान स्थित शहीद बाबा के मजार के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट पहने हुए था, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सारण जनपद के मांझी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी विशाल कुमार (26) पुत्र उदय कुमार प्रसाद शुक्रवार की सुबह करीब 7:15 बजे अपने घर से मोटरसाइकिल द्वारा बलिया की तरफ जा रहा था, वह जनुवान स्थित शहीद बाबा के मजार से थोड़ा आगे उसी दिशा में जा रही एक मैजिक वाहन को ओवरटेक करने लगा इसी दौरान सामने से आ रही डीसीएम से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही खेजुरी थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact