Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

बलिया: खड़सरा में रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने टक्कर, 10 यात्री घायल

 


बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिकंदरपुर से बलिया जा रही रोडवेज बस की सामने से आ रहे टैंकर से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। इनमें दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही खेजुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेजुरी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

खेजुरी के एसएचओ सुशील कुमार दूबे ने बताया कि राज्य परिवहन निगम की बस सिकंदरपुर से बलिया की ओर जा रही थी। खड़सरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर से उसकी टक्कर हो गई।

हादसे में ये यात्री हुए घायल

दुर्घटना में उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर निवासी रामनिवास पुत्र सोमारी, चौकिया मोड़ निवासी आर्यन गुप्ता पुत्र सच्चिदानंद गुप्ता और बहुता निवासी शिवमंगल पुत्र रामधनी घायल हो गए।

इसके अलावा सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांधी मोहल्ला निवासी आनंद गुप्ता पुत्र अरविंद गुप्ता, चांदनी चौक निवासी संतोष सोनी पुत्र स्वर्गीय पृथ्वीचंद्र, सिसोटार निवासी शिवांशु राय पुत्र मिथिलेश राय और बरमनिया निवासी शेषनाथ सिंह पुत्र रामाधार सिंह भी हादसे में चोटिल हुए हैं।

अन्य घायलों में करमौता निवासी सच्चिदानंद वर्मा पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ वर्मा, शिवानी पुत्री लक्ष्मण प्रसाद और प्रभावती पत्नी हीरा तुरहा शामिल हैं।

दो घायलों को गंभीर चोटें

बताया जा रहा है कि शेषनाथ सिंह के सिर, गले और गाल पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि रामनिवास को अंदरूनी चोट लगी है। सभी घायलों का सीएचसी खेजुरी में उपचार जारी है।

फिलहाल पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact