Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने 3 करोड़ की 40 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण



सिकंदरपुर (बलिया)। विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी ने अपनी विधायक निधि से कराए गए 40 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं पर लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इनमें नवानगर ब्लॉक की 15, मनियर ब्लॉक की 8 और पंदह ब्लॉक की 17 विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि उनका लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुंचाना है। सीमित संसाधनों के चलते बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में कठिनाइयां आ रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को विकास से कोई लेना-देना नहीं है।

विधायक ने कहा कि धनाभाव के कारण सिकंदरपुर की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। इनमें स्पोर्ट्स कॉलेज, खरीद-दरौली पक्का पुल और सिकंदरपुर मंडी का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा सिकंदरपुर में 100 शैय्या वाले अस्पताल के साथ ही एक महिला अस्पताल का निर्माण कराने की है, लेकिन भाजपा सरकार को आम लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का बाजारीकरण करना चाहती है, जो भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है। इस सरकार में गरीबों, मजलूमों, छात्रों, किसानों और नौजवानों का शोषण हो रहा है। इससे आम जनता में आक्रोश बढ़ रहा है और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से निजात चाहती है।

विधायक रिजवी ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का पतन निश्चित है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

इस मौके पर डॉ. मदन राय, रामजी यादव, भीष्म यादव, अनंत मिश्रा, बीरबहादुर वर्मा, हृदय यादव, गुरुजलाल राजभर, देव नारायण, बबलू सिंह, धनंजय सिंह, चंद्रबली राजभर और अतुलेश सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact