Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

Ballia: छात्र की मौत के मामले में दो शिक्षक निलंबित, शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति की तैयारी

 


बलिया। गड़वार शिक्षा क्षेत्र के कनैला स्थित प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने प्रथम दृष्टया जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय शंकर और सहायक अध्यापक अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र दीपचन्द राम की सेवा समाप्त करने के लिए ग्राम शिक्षा समिति को पत्र भेजा गया है।

गौरतलब है कि विशुकिया निवासी मो. इजहार अहमद का 12 वर्षीय पुत्र अरशद अहमद प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा में कक्षा चार का छात्र था। सोमवार सुबह विद्यालय में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि विद्यालय पहुंचने पर छात्र को छत पर चढ़कर लौकी तोड़ने के लिए कहा गया था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई।

घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों द्वारा पर्यवेक्षण में शिथिलता बरतने और अपने दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता के प्रथम दृष्टया आरोप पाए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 यथा संशोधित के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जाएगी। जांच में दोष सिद्ध होने पर सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई संभव है।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact