रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, यूपी में बसपा के थे इकलौते विधायक
बलिया। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ नेता ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान केवल उनके दल से नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र से बने रिश्ते से होती है। बलिया की रसड़ा विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रहे बहुजन समाज पार्टी के नेता उमाशंकर सिंह ऐसे ही जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन के साथ न केवल पूर्वांचल ने एक प्रभावशाली नेता खोया है, बल्कि विधानसभा में बसपा की मौजूदगी भी समाप्त हो गई है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और बुधवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
