सपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, पिछड़ा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत
सिकन्दरपुर (बलिया)। समाजवादी पार्टी सिकन्दरपुर की मासिक बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने पर जोर दिया गया।
विधानसभा सत्र के कारण विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश की स्थिति बेहद भयावह है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। विपक्ष में होने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व और बढ़ जाता है। गरीबों, मजलूमों, छात्रों और किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाना हमारा दायित्व है।
इस दौरान समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ बलिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुरुजलाल राजभर का जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद गुरुजलाल राजभर पहली बार बलिया पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह अपना शत-प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे। पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात एक कर कार्य किया जाएगा।
बैठक को भीष्म यादव, गुरुजलाल राजभर, धनंजय सिंह, बबलू सिंह, संजय यादव, राधेश्याम राजभर, अजीत पासवान सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।
बैठक की अध्यक्षता रामजी यादव ने की, जबकि संचालन बीर बहादुर वर्मा ने किया।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
