Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

शादी की खुशिया बदली मातम में, भाई के तिलक से पहले बहन की उठी अर्थी



सिकन्दरपुर, बलिया। बेल्थरा मार्ग पर नवानगर चांडी के समीप सोमवार को एक ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती अपने भाई के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आ रही थी, जो दो दिन बाद आयोजित होना था।

जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोथ महरो गांव निवासी पूजा सिंह (25), पुत्री शिवाजी सिंह, सोमवार दोपहर अपने भाई के साथ बाइक से बेल्थरा से अपने गांव लौट रही थीं। नवानगर चांडी के समीप आगे चल रहे ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह असंतुलित होकर सीधे ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और शव को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर मूलचंद चौरसिया ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact