Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

ग्राम किशोर चेतन की बेटी उपासना राय बनीं केंद्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी



सिकंदरपुर, बलिया। ग्राम किशोर चेतन, थाना सिकंदरपुर की बेटी उपासना राय ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और संकल्प मजबूत हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। वरिष्ठ पत्रकार रणजीत राय व शांति राय की पुत्री उपासना राय का केंद्रीय सचिवालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (सहायक अनुभाग अधिकारी) के पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि गांव और क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है।

उपासना राय की प्रारंभिक शिक्षा सिकंदरपुर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल से हुई, जहां से उनकी शैक्षिक नींव मजबूत हुई। इसके बाद उन्होंने ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, बलिया से आठवीं तक की पढ़ाई पूरी की। आगे की शिक्षा के लिए उन्होंने वाराणसी के प्रतिष्ठित सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल (कमच्छा) में प्रवेश लिया, जहां से उन्होंने पीसीएम वर्ग से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के प्रति उनकी लगन और अनुशासन शुरू से ही स्पष्ट दिखाई देता था।

उच्च शिक्षा के लिए उपासना ने काशी विद्यापीठ से बीएससी (पीसीएम) की डिग्री प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने एनसीसी का ‘सी’ सर्टिफिकेट भी हासिल किया है। वे शुरू से ही कुशाग्र बुद्धि की छात्रा रही हैं और हर कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आई हैं। उनकी सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग को जाता है।

उपासना राय की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से प्रयास करें। आज के समय में जब प्रतियोगी परीक्षाएं बेहद कठिन हो चुकी हैं, ऐसे में उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई है।

उपासना राय की सफलता पर उनके दादा-दादी, बड़े पापा प्रेम शंकर राय, त्रिलोकी नाथ राय, राणाप्रताप राय, चाचा बिपिन बिहारी राय सहित पूरे परिवार तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। निश्चित रूप से उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगी।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact