पंचम पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर व भंडारे का आयोजन
सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र के मनियर (पूर्व टोला) में स्वर्गीय डॉ. बृज बिहारी प्रसाद गुप्ता की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ग्रीनलैंड हॉस्पिटल के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से स्वर्गीय डॉ. बृज बिहारी प्रसाद गुप्ता के निजी निवास, ग्राम मनियर (पूर्व टोला), जनपद बलिया में होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने और भंडारे में सहभागिता करने की अपील की है।
कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. डी.के. गुप्ता तथा वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विजय रंजन का विशेष सहयोग रहेगा। वहीं श्रीमती वृन्दा देवी ने सभी आगंतुकों का विनम्रतापूर्वक स्वागत करने की अपील की है।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
