Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, चार दुकानें जलकर राख — लाखों का नुकसान



सिकंदरपुर, बलिया: नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित बाज़ार मार्ग पर कबीरन मस्जिद के सामने सोमवार की देर रात करीब 12:45 बजे विद्युत शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 1:10 बजे जूते की दुकान से आग की तेज लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने पास स्थित रजाई-गद्दा दुकान, राजधानी ट्रवेल्स और एक पान की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।


घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही विद्युत आपूर्ति बंद कराई। सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, जबकि स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।


करीब डेढ़ घंटे की देरी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक चारों दुकानें और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।


पीड़ित जमालुद्दीन ने बताया कि एक दिन पहले ही उन्होंने करीब 4 लाख रुपये का रजाई-गद्दा का सामान मंगाया था, जो पूरी तरह जल गया। वहीं राजधानी ट्रैवल्स के प्रोपराइटर शाहिद अंसारी के अनुसार, उनका एक लैपटॉप, इनवर्टर, बैटरी और चार पासपोर्ट भी आग की भेंट चढ़ गए। जूते की दुकान में रखा करीब 1 लाख रुपये का सामान और पान की दुकान भी पूरी तरह नष्ट हो गई।

चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने बताया कि घटना में काफी नुकसान हुआ है और पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact