Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

कक्षा 10 में आर.एस.एस. गुरुकुल का शानदार प्रदर्शन, शिखा तिवारी ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ किया टॉप



सिकन्दरपुर, बलिया। कठघरा (बंशी बाजार) स्थित आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी का इस वर्ष कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार रहा। विद्यालय की छात्रा शिखा तिवारी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और अपने परिवार तथा विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय के 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं 50 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने से विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा शिखा तिवारी की आगामी वर्ष की पूरी फीस माफ करने की घोषणा की।


विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

इस शानदार उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण है। अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने भी विद्यालय को बधाई देते हुए विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact