Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

मो. जियाउद्दीन रिज़वी बोले—'घर-घर पहुंचाएं सपा की नीतियां'


Edited by: Santosh Sharma

सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र के नवानगर में समाजवादी पार्टी (सपा) की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री एवं सिकंदरपुर विधानसभा के विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना तथा जनसमस्याओं को लेकर पार्टी के संघर्ष को और प्रभावी बनाना था। इस संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

अपने संबोधन में विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।


बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

सम्मेलन को रामजी यादव, भीष्म यादव, विवेक सिंह, मदन राय, आनंद मोहन सिंह, अनंत मिश्रा, गुरुज लाल राजभर तथा सीपी यादव सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact