Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एक ही दिन में 2600 से अधिक पौधों का रोपण



सिकन्दरपुर, बलिया। आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकैडमी, जमालपुर (बलिया) में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एक ही दिन में 2600 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।

यह कार्यक्रम विद्यालय की मासिक को-करिकुलर गतिविधि के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित किया गया। संचालन माननीय प्रबंध निदेशक श्री जयप्रताप सिंह, निर्देशिका श्रीमती निशू सिंह तथा प्रधानाचार्य श्री अजीत कुमार यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

प्रबंध निदेशक श्री जयप्रताप सिंह ने प्रत्येक विद्यार्थी से अपने अभिभावकों के साथ घर या परिसर में एक पौधा लगाने और उसकी तस्वीर कक्षा अध्यापक को भेजने का आह्वान किया। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे एक दिन में ही 2600+ पौधों का रोपण संभव हो सका। यह उपलब्धि विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

अभियान की सफलता में परीक्षा प्रभारी श्री आलोक पांडे, प्री-प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती नम्रता सिंह तथा प्राइमरी एवं प्रार्थना प्रभारी श्री विजेंद्र पांडे का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

विद्यालय प्रशासन का मानना है कि यदि हर शिक्षण संस्थान इसी तरह पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर वृक्षारोपण अभियान चलाए, तो जनपद और पूरे प्रदेश में हरित वातावरण बनाने में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। प्रबंधन ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण एवं जनहित के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact