Ballia: करेंट की चपेट में आने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत
बलिया : बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सहपुरवा गांव में गुरूवार की सुबह बिजली विभाग की लापरवाही से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह-सुबह हुए हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाया और तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया। उधर, घटना के बाद से घर-परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। शहरीसार्वजनिक परिवहन
सहपुरवा गांव निवासी जनार्दन यादव (58) गुरुवार की सुबह अपने इकलौते पुत्र राजेश यादव (24) के साथ खेत में गये थे, जहां बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार टूटा पड़ा था। खेतों में पड़े तार की चपेट में अचानक राजेश यादव आ गये। पुत्र को बिजली के चपेट में देख पिता जनार्दन यादव ने जान की परवाह किए बिना संघर्ष किया, लेकिन पिता भी चपेट में आ गये और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी खबर सुनते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। खबर लगते ही विधायक प्रतिनिधि पहुंच गए और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया। तहसीलदार बांसडीह नितीन सिंह व थानाध्यक्ष बांसडीह रोड मौके पर पहुंच गये। विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग के जो भी अधिकारी और कर्मचारी दोषी होगा, उसे कतई बक्शा नहीं जायेगा।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
