Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में एलएन नेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, शबा जावेद ने 92.2 प्रतिशत अंक के साथ किया टॉप




सिकन्दरपुर, बलिया। बलिया जनपद के सिवानकला स्थित एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

हाईस्कूल परीक्षा में छात्रा शबा जावेद ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा निहारिका त्रिपाठी, रचना वर्मा, ऑफसिन फातिमा, मोहम्मद कैफ तथा कमाल ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

अपनी सफलता पर छात्रा रचना वर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता और विद्यालय के अध्यापकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कठिन विषयों को समझने में शिक्षकों और अभिभावकों ने लगातार सहयोग किया, जिससे यह सफलता संभव हो सकी।

इस अवसर पर विद्यालय के एमडी नियाज अहमद ने सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर, फूल-मालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती प्रत्याशा तिवारी, शैलेश मिश्रा, दिलीप प्रसाद, जावेद अहमद, संजय तिवारी, पंकज चौधरी तथा प्रतीक्षा सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact