पीटीएम में वितरित हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम, मेधावी छात्रों को मिला सम्मान
सिकंदरपुर, बलिया। नगर स्थित चाइल्ड एजुकेशन सेंटर एवं एनएमजी इंटर कॉलेज में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा का परिणाम भी छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नर्सरी से लेकर कक्षा 11वीं तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के मैनेजिंग इंचार्ज नज़रुल बारी द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर नज़रुल बारी ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यही प्रतिभाशाली छात्र भविष्य में देश का नेतृत्व करेंगे। विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ पढ़ाई से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर दयानंद प्रसाद, अनिल यादव, गजेंद्र बहादुर यादव, जितेंद्र कुमार, गौहर खान, रेयाज अहमद, सैफ अली अंसारी, मनोहर कुमार, तमन्ना, हेना, कैसर, आशीष, राधेश्याम, राजेश राय, शांति मोदनवाल, लायबा, नफीसा, निक्की, पिंकी, आरजू, ममता, राबिया, गौसिया, नाजिया, दीप्ति, मुख्तार अहमद, सलीकुन नेशा आदि मौजूद रहे।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।




