Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

भाजपा की विचारधारा से जुड़े लोग कभी अलग नहीं होते : संजीव तिवारी

 


सिकन्दरपुर, बलिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव तिवारी ने बुधवार को सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात की। नगर में प्रवेश करते ही उन्होंने मां जाल्पा एवं मां कल्पा मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।


इसके बाद उन्होंने नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों से संपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भाजपा की नीतियों की जानकारी दी। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रयाग चौहान के यहां आयोजित प्रेस वार्ता में संजीव तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित और जनहित की राजनीति करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा से जुड़े लोग कभी अलग नहीं होते, बल्कि संगठन के प्रत्येक निर्देश का सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पालन करते हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और भाजपा कार्यकर्ता इसी भावना के साथ लगातार जनता के बीच कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रयाग चौहान, जय राम पांडेय, मैनेजर चौहान, रामनाथ यादव, विनोद शंकर गुप्ता, लाल बच्चन शर्मा, आशु राजभर, ज्ञान प्रकाश राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact