Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

सड़क किनारे अवैध कब्जों पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन दिन की मोहलत

जगरनाथ मूर्ति चौराहे से दुबहर रिंग बंधा मार्ग पर चला अतिक्रमण

सड़क किनारे अवैध कब्जों पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन दिन की मोहलत

अतिक्रमण नहीं हटाया तो दोबारा चलेगा अभियान: सिटी मजिस्ट्रेट



बलिया। प्रशासन ने शनिवार को जगरनाथ मूर्ति चौराहे से दुबहर रिंग बंधा बांध मार्ग तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी भी दी।

सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि सड़क मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सड़क अथवा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें तीन दिन के भीतर स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन द्वारा दोबारा अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact