Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

बलिया में सम्मानित हुए 40 अंशकालिक अनुदेशक, वितरित किए गए चेक

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशक निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका : दयाशंकर सिंह

बलिया में सम्मानित हुए 40 अंशकालिक अनुदेशक, वितरित किए गए चेक

अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य समारोह


बलिया। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान में रविवार को विकास भवन सभागार में अंशकालिक अनुदेशक सम्मान एवं मानदेय वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं बलिया नगर विधायक दयाशंकर सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन, लखनऊ से आयोजित सम्मान समारोह के सजीव प्रसारण से हुई। विकास भवन सभागार में उपस्थित सैकड़ों अनुदेशकों एवं अतिथियों ने एक साथ लाइव प्रसारण देखा। 


इसके उपरांत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम के क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंत्री दयाशंकर सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया, जबकि बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। इसके पश्चात जनपद के 18 शिक्षा क्षेत्रों से चयनित लगभग 40 अंशकालिक अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भारत सनातन परंपरा वाला देश है, जहां शिक्षक का स्थान सर्वोच्च माना गया है। 


उन्होंने कहा कि अंशकालिक अनुदेशक परिषदीय विद्यालयों के अभिन्न अंग हैं और वे विद्यालयों में सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक शिक्षा का दायित्व बखूबी निभा रहे हैं। कार्यक्रम में एसडीएम सदर अभिनेद्र सिंह, तहसीलदार सदर अतुल हर्ष, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार, पवन सिंह, विशाल यादव, हिमांशु सिंह, पंकज मिश्रा, राकेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अनुदेशक उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला समन्वयक अमित कुमार सुमन, ओम प्रकाश सिंह, सत्येंद्र राय, शिव सौरभ गुप्ता, प्रवीण पांडे, विजय कुमार, सूरज राय, सौरभ गुप्ता, वकील अहमद एवं कनक चक्रधर ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशि भूषण मिश्र ने किया।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact