Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

सात माह बाद कब्र खोदकर निकाला गया मृतका का शव, कारण हैरान कर देने वाला



सिकंदरपुर, बलिया। थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव की विवाहिता नसीमा की संदिग्ध मौत का मामला सात माह बाद फिर सुर्खियों में आ गया। मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम कब्रिस्तान पहुंची और दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

खेजूरी थाना क्षेत्र के रूपवार खड़सरा निवासी निवासिनी नसीमा 27 वर्ष की शादी मझवलिया गांव निवासी अफरोज  के साथ वर्ष 2018  हुई थी। उसकी एक चार वर्ष की मासूम बच्ची भी है। परिवार वालों के अनुसार नसीमा की मां की पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसके कारण उसका अपनी मौसी सबीना के घर अक्सर आना-जाना रहता था। सबीना बहेरी बलिया में रहती है। बताया जाता है कि मौसी की तबीयत खराब होने पर नसीमा मौसी की तबीयत खराब होने पर सेवा लिए गई थी, जहां सात अक्टूबर 2025 को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना के बाद बहेरी बलिया निवासी  नसीमा के मौसा  रमजान उर्फ मुन्ना पुत्र आलमगीर शाह ने नसीमा के पति अफरोज को सूचना दी कि वह छत से गिर गई थी और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को उसके ससुराल मझवालिया  बलिया  भेजकर  कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

कुछ दिनों बाद रूपवार गांव निवासी मृतका के पिता सरफराज अहमद को जानकारी मिली कि नसीम की मौत छत से गिरने से नहीं, बल्कि किसी अन्य कारण से हुई है। इसके बाद वह न्याय के लिए लगातार भटकते रहे। आरोप है कि पुलिस और प्रशासन ने लंबे समय तक मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मृतका के पिता ने तीन बार मुख्यमंत्री दरबार में गुहार लगाई और मुख्यमंत्री पोर्टल पर सात बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार यही रिपोर्ट लगाई जाती रही कि मौत दुर्घटना थी।

आखिरकार 25 दिसंबर 2025 को उन्होंने सीजेएम कोर्ट बलिया में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश के बाद मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर के नेतृत्व में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मृतका नसीम अपने पांच भाइयों में इकलौती बहन थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चार साल की बच्ची के सिर से मां का साया उठ जाने से गांव में भी लोग भावुक दिखे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुटी है।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact