Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

सिकन्दरपुर की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

 


सिकन्दरपुर (बलिया)। विधानसभा क्षेत्र 359 सिकन्दरपुर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, बलिया के सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष इस्लाह रहमान के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर को सौंपा गया। ज्ञापन में क्षेत्र की स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली एवं किसानों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

ज्ञापन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच मशीनों सहित स्वास्थ्य सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त कराने, अधीक्षक को बदलने तथा क्षेत्र की खराब आरओ मशीनों और इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की गई। साथ ही किसानों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने और सरकारी गोदामों में समय से बीज एवं खाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

कांग्रेस नेताओं ने नगर पंचायत सिकन्दरपुर में बने एमआरएफ सेंटर की निष्पक्ष जांच कराने, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर प्रतिबंध लगाने तथा क्षेत्र की जर्जर सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई। ज्ञापन में अनियमित बिजली कटौती रोकने और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग भी शामिल रही।

इसके अलावा मालदह चट्टी स्थित विक्रमजी मंदिर में किसी प्रकार का बदलाव न किए जाने की मांग करते हुए जनहित के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की गई।

इस अवसर पर सचितानंद तिवारी, वृजेंद्र पाण्डेय, धीरेंद्र आनंद मिश्रा,  सुमंत मिश्रा, हृदया पाण्डेय, संग्राम तिवारी, नेहा देवी, मनोज, रमाकांत राय, मणिशंकर सिंह आदि शामिल रहे।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact