Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

स्व. गुलाब राजभर की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित





सिकन्दरपुर (बलिया)। स्थानीय डांकबंगला परिसर में समाजसेवी एवं गरीबों के हितैषी स्वर्गीय गुलाब राजभर की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामाशंकर राजभर तथा विशिष्ट अतिथि मो. जियाऊद्दीन रिजवी रहे। वक्ताओं ने स्व. गुलाब राजभर को महान समाजसेवी, गरीबों का मसीहा तथा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. गुलाब राजभर का जीवन समाज सेवा, संघर्ष और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर, राम जतन राजभर, महेंद्र राजभर, गुरुजलाल राजभर, रामजी यादव, अनंत मिश्रा, भीष्म यादव, डॉ. सतीश राजभर, जितेश कुमार वर्मा, सौरव राजभर एवं ओमप्रकाश राजभर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुनीलाल राजभर ने तथा संचालन राधेश्याम राजभर ने किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्व. गुलाब राजभर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact