Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

पांच करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने किया शिलान्यास



सिकंदरपुर (बलिया)। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचल विकास निधि एवं विधायक निधि से लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न सड़कों का शिलान्यास सोमवार को विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जर्जर एवं गांवों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों के लिए विधानसभा क्षेत्र के 46 गांवों को चिन्हित किया गया है, जहां चरणबद्ध तरीके से सड़क एवं अन्य विकास परियोजनाओं को पूरा कराया जाएगा।

विधायक ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं—दरौली पक्का पुल और स्पोर्ट्स कॉलेज—आज भी अधूरी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान इन परियोजनाओं के लिए धन स्वीकृत कराया गया था, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद अब तक आवश्यक धनराशि आवंटित नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि पुर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण से न केवल विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे जनपद के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा, फिर भी सरकार इसके निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है। विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विकास कार्यों की बजाय जाति और धर्म की राजनीति में अधिक रुचि रखती है तथा आम जनता, किसानों और गरीबों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।

शिलान्यास कार्यक्रम में असुरन, मदन राय, रामजी यादव, अनंत मिश्रा, भीष्म यादव, बबलू सिंह, खुर्शीद आलम, बीर बहादुर वर्मा, धनंजय सिंह, संजय यादव, भरत वर्मा, हृदय यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact