लिलकर गांव में टावर पर चढ़ी महिला; कारण चौकाने वाला
सिकंदरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के लीलकर गांव में सोमवार दोपहर उस समय खलबली मच गई जब एक विवाहिता मोबाइल टॉवर पर चढ़कर अपने कथित पति को बुलाने की जिद पर अड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूनम (परिवर्तित नाम) नामक विवाहिता अचानक घर से निकलकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई और अपने कथित पति सौरभ बिंद को मौके पर बुलाने की मांग करने लगी। बताया जाता है कि उसकी शादी वर्ष 2006 में रामबहादुर बिंद से हुई थी, जो ट्रक चालक होने के कारण अधिकतर समय घर से बाहर रहता है। वहीं सौरभ बिंद की शादी उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगा में हो चुकी है और वह वर्तमान में बिहार के डेहरी आनसोन में निजी कार्य करता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पूनम और सौरभ की पहचान कुछ वर्ष पहले हुई थी और बीते चार वर्षों से दोनों के बीच संबंधों की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई थी। इसी कारण घटना ने और भी संवेदनशील रूप ले लिया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम डायल 112 के साथ मौके पर पहुंची और विवाहिता को नीचे उतरने के लिए लगातार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।
पुलिस ने कई बार फोन कर भी बातचीत कराने की कोशिश की, हालांकि मोबाइल स्विच आफ रहने और स्थिति भावनात्मक होने के कारण बातचीत सफल नहीं हो सकी। घंटों चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से विवाहिता को सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
