Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

बलिया में सिपाही की मौत से हड़कंप, रातभर तलाश के बाद सुबह बरामद हुआ शव

साथियों के साथ पार्टी के बाद बाइक से निकले थे सिपाही, रातभर चली तलाश; सुबह बरामद हुआ शव



बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता क्रासिंग के समीप सोमवार सुबह गहरे गड्ढे में एक सिपाही का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बांसडीह कोतवाली में तैनात 2020 बैच के सिपाही पारितोष मिश्र के रूप में हुई है। वह प्रयागराज जनपद के होलागढ़ थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

बताया जा रहा है कि पारितोष मिश्र रविवार देर शाम अपने बैच के साथी सिपाहियों के साथ पार्टी के लिए बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता गांव पहुंचे थे। पार्टी के बाद वह बाइक से वहां से निकले। इसी दौरान छाता क्रासिंग के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण सिपाही बाइक समेत पानी में डूब गए।

कुछ देर बाद जब साथी पुलिसकर्मियों ने उनकी खोजबीन शुरू की तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने रातभर आसपास के इलाके में तलाश जारी रखी। सोमवार सुबह क्रासिंग के समीप पानी से पारितोष मिश्र का शव बरामद किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

साथी पुलिसकर्मी की मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। सहकर्मी सिपाही की मौत से पुलिसकर्मी काफी आहत नजर आए।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact