Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

लीलकर गांव में टावर पर चढ़ी महिला अंततः 27 घंटे के बाद उतरी नीचे



सिकन्दरपुर (बलिया)। क्षेत्र के लीलकर में मोबाइल टावर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाली बिहारी महिला करीब 27 घंटे के बाद अंतत: बुधवार को अपरान्ह 3 बजे नीचे उतरी। इस गांव की जनता और परिवार के लोगों के साथ ही प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

बिहारी महिला मंगलवार 9 जून को दोपहर 12 बजे लीलकर आ कर गांव में स्थापित एयरटेल के टावर पर चढ़ गई। वह अपने साथ भोजन व पानी भी ले कर टावर पर चढ़ी हुई थी और पूरी रात को टावर पर ही रही। 

महिला अपने कथित प्रेमी सौरभ बिंद को मौके पर बुलाने की मांग करने लगी। बताया जाता है कि उसकी शादी वर्ष 2006 में रामबहादुर बिंद से हुई थी, जो ट्रक चालक होने के कारण अधिकतर समय घर से बाहर रहता है। वहीं महिला का प्रेम सौरभ बिंद से हो गई जिसकी शादी उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगा में हो चुकी है और वह वर्तमान में बिहार के डेहरी आनसोन में निजी कार्य करता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार महिला और सौरभ बिंद के बीच चार वर्षों से संबंध था।   सूचना मिलते ही पुलिस टीम डायल 112 के साथ मौके पर पहुंची और विवाहिता को नीचे उतरने के लिए लगातार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।

पुलिस ने कई बार फोन कर भी बातचीत कराने की कोशिश की। अंत में महिला के कथित प्रेमी के आने के बाद और फोन से बात करने के बाद लगभग 27 घंटे बाद महिला नीचे उतरी।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact