वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
सिकन्दरपुर, बलिया। थाना खेजुरी पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ एवं चोट पहुंचाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गुरुवार को एक व्यक्ति ने थाना खेजुरी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसकी दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की, मारपीट की तथा उसकी मड़ई को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर वादी तथा उसकी पुत्री के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। इस संबंध में थाना खेजुरी में मुकदमा अपराध संख्या 40/26, धारा 118(2), 115(2), 352, 351(3) एवं 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान शनिवार को उपनिरीक्षक अभिषेक यादव ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त भरत पासवान पुत्र जदु पासवान उर्फ जदुनन्दन पासवान निवासी करम्मर, थाना खेजुरी, जनपद बलिया को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, कांस्टेबल धीरज लव कुमार एवं आरक्षी अमरजीत यादव शामिल रहे।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
