बोलोरो और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल
सिकन्दरपुर, बलिया। सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार बोलोरो और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह दुर्घटना थाना क्षेत्र सिकंदरपुर के अंतर्गत रामपुर कटाराई के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, सरनी गांव निवासी राहुल खरवार (46 वर्ष), राहुल सिंह (45 वर्ष) और चंदू (35 वर्ष) एक बाइक से सिकंदरपुर से अपने गांव सरनी लौट रहे थे। जब वे रामपुर कटाराई के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलोरो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने के बाद बोलोरो चालक मौके से फरार हो गया।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
